पद्मश्री दर्शना झवेरी को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप, 11 कलाकार अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित

Sangeet Natak Akademi Fellowship to Padma Shri Darshana Jhaveri from Maharashtra
पद्मश्री दर्शना झवेरी को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप, 11 कलाकार अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित
महाराष्ट्र पद्मश्री दर्शना झवेरी को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप, 11 कलाकार अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संगीत, नृत्य, रंगमंच और  शास्त्रीय गायन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महाराष्ट्र के 12 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें से पद्मश्री दर्शना झवेरी को मणिपुरी नृत्य में विशेष योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप प्रदान की गई। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आज यहां विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप और अकादमी पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक, लोक और कठपुतली क्षेत्र से कुल 128 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस दौरान कला के क्षेत्र में 8 प्रतिष्ठित हस्तियों को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) प्रदान की गई, जिसमें महाराष्ट्र से पद्मश्री दर्शना झवेरी शामिल है। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा उपस्थित थे।      

महाराष्ट्र से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार पाने वालों में नंदकिशोर कपोते, लोक संगीतकार पांडुरंग घोटकर, शास्त्रीय गायिका आरती अंकलीकर-टिकेकर, रंगमंच अभिनेता प्रशांत दामले, कथक नृत्यांगना शमा भाटे, दिग्दर्शक कुमार सोहोनी, अभिनेत्री मीना नाईक, भजन गायक अनूप जलोटा, सतार मेकर मजीद गुलाब साहेब, ओडिसी नर्तक रबिन्द्र कुमार अतिबुद्धि और समसामयिक नर्तक भूषण लकंद्री शामिल है। संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप के लिए 3 लाख रुपये और अकादमी पुरस्कारों के 1 लाख रुपये का प्रावधान है। पुरस्कार में एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भी शामिल है।

 

Created On :   23 Feb 2023 3:24 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story