संजय जायसवाल लाइन अटैच, योगेंद्र परिहार को मिली कोतवाली की कमान
By - Bhaskar Hindi |20 Jan 2023 12:42 PM GMT
शहडोल संजय जायसवाल लाइन अटैच, योगेंद्र परिहार को मिली कोतवाली की कमान
डिजिटल डेस्क,शहडोल। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली सहित अन्य थानों में फेरबदल किया है। एसपी कुमार प्रतीक द्वारा कोतवाली में पदस्थ टीआई संजय जायसवाल को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। उनके स्थान पर गोहपारू में पदस्थ निरीक्षक योगेंद्र सिंह परिहार को कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। वहीं कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक सुभाष दुबे को गोहपारू की कमान दी गई है। अमलाई में पदस्थ उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी को कोतवाली पदस्थ किया गया है।
Created On :   20 Jan 2023 12:42 PM GMT
Tags
Next Story