नेशनल स्पर्धा में दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश   

Save daughter, teach daughter message in cultural tournament
नेशनल स्पर्धा में दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश   
नेशनल स्पर्धा में दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश   

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हिमाचल प्रदेश के सोलन (शिमला) में 3 से 9 जून तक अखिल भारतीय फिलफॉट फोरम अभिनय-2018 लोकनृत्य, नाटक आदि स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें वाड़ी के  लोककला अकादमी के कलाकारों ने बेटी-बचाओ का संदेश देते हुए  स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वाड़ी स्थित जवाहरलाल नेहरू विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय के  कक्षा 8 वीं से 11वीं की छात्राओं ने लोकनृत्य स्पर्धा में  छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य  प्रस्तुत कर परीक्षक और श्रोताओं का मन मोह लिया और प्रथम क्रमांक प्राप्त कर पुरस्कार के हकदार बने।

यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय व सांस्कृतिक मंत्री डॉ. राजीव शैजल के हाथों तथा फिलफॉट फोरम अकादमी के नामधारी गुलाब सिंह, विजय पूरी, योगेंद्र शेठी, राजीव उप्पल की  प्रमुख उपस्थिति में  शिल्ड व प्रमाणपत्र के रूप में दिया गया। ईशान्या राजकुमार राऊत ने एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस नेशनल स्पर्धा में  महाराष्ट्र, ओडिशा, मणीपुर, असम, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात आदि राज्यों के  कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभिन्न लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने  नाटक, नृत्य, लोकनृत्य, कथक, भरतनाटयम्, कुचीपुड़ी, ओडिशी मोहीनीभट्टर आदि का  प्रदर्शन किया।

निकाली गई शोभायात्रा
कार्यक्रम के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें वाड़ी की छात्राओं ने  पारंपारिक लेझिम नृत्य प्रस्तुत किया, साथ ही  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। लोकनृत्य कला में  रिंकू मेंढे, साक्षी कुहीकर, सोनाली चव्हाण, निकीता रंगारी, खुशबू शेंडे, ऋतृजा तागडे, संघमित्रा बंसोड, कुसुम देशमुख, वैष्णवी बेलेकर, कोमल जुवारे, अमीषा वानखेड़े , अक्षरा निगोट  ने हिस्सा लिया। नृत्य के दिग्दर्शन व गायन  विनोद बावणे, संगीत अनुप तायडे, ढोलक वादक  राहुल देशमुख, तबला वादक अभिषेक  ठाकरे, संवादिनी हर्षवर्धन कापसे ने संगत दी। इस मौके पर प्राचार्य माणिक खोडे, लोककला अकादमी के मुख्य व्यवस्थापक योगेश प्रधान, सतीश शरणागत, सचिन अतकरी, दिनेश निगुट, लोकेश नागपुरे, जितेंद्र प्रधान, प्रशांत मस्के, उमेश चौरे आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की कला देखने मिली। 
 

Created On :   11 Jun 2018 4:08 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story