सुरक्षित नहीं है स्कूली बच्चियां : स्कूल वैन में छात्रा से छेड़छाड़  

School girls not safe molesting student in van
सुरक्षित नहीं है स्कूली बच्चियां : स्कूल वैन में छात्रा से छेड़छाड़  
सुरक्षित नहीं है स्कूली बच्चियां : स्कूल वैन में छात्रा से छेड़छाड़  

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दो मासूम बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल वैन चालक सहित दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। चालक ने वैन में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। दूसरी घटना में आरोपी ने साढ़े तीन साल की बच्ची से अश्लील हरकतें करते देखा गया। आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अलग-अलग स्थानों पर हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार उमरेड क्षेत्र में स्कूल वैन चालक दीपक बारेकर डव्हा, उमरेड निवासी ने एक छात्रा से वैन के अंदर छेड़छाड़ की। छात्रा को स्कूल से उसके घर छोड़ने के लिए जाते समय बीच रास्ते में यह घिनौनी हरकत की। छात्रा को घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर धमकाया भी गया था। छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई। पश्चा परिजनों ने चालक के खिलाप  उमरेड थाने में शिकायत दर्ज कराई। वैन चालक दीपक बारेकर के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक राठोड़ कर रही हैं।

मासूम बालिका से अश्लील हरकतें
दूसरी घटना कन्हान थानांतर्गत हुई। कन्हान क्षेत्र में आरोपी धनराज सव्वाशेरे कांद्री, कन्हान निवासी ने साढ़े तीन वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ कर फरार हो गया। पीड़ित बालिका की मां नल पर पानी भरने गई थी। पानी लेकर लौटी और बेटी कहीं नजर नहीं आने पर महिला ने बेटी की तलाश शुरू की, तो आरोपी धनराज के पास उसकी बेटी थी। यह नराधम बालिका से छेड़छाड़ कर रहा था। बालिका की मां को अपनी ओर आता देख वह भाग खड़ा हुआ। पीड़ित बालिका की मां ने कन्हान थाने में आरोपी धनराज सव्वाशेरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कन्हान थाने में आरोपी धनराज पर धारा 354 अ, 411 , सहधारा  8 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच महिला सहायक पुलिस निरीक्षक  नंदा पाटील कर रही हैं।

Created On :   10 Feb 2020 8:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story