- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- देखते ही देखते 100 फीट गहरे गड्ढे...
देखते ही देखते 100 फीट गहरे गड्ढे में घस गया घर, मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। घुग्घुस के अमराई वार्ड में शुक्रवार शाम एक घर अचानक जमीन में करीब 10 फीट धस गया। जिससे इलाके में हडकंप मच गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। चर्चा थी कि, अन्य घरों को लेकर हलचल हुई है। जिससे नागरिकों में भारी दहशत है। चुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लोग पोले का त्यौहार मना रहे थे। इसी बीच गजानन मडावी नामक व्यक्ती का घर हिलने लगा। घर एक छोटे गड्ढे में धसा, जो देखते-देखते बड़ा हो रहा था। यह देखकर घर के सदस्य बाहर निकले। यह देखते हुए अन्य लोग जुटने लगे। सौभाग्य से घर में को
कुछ समय बाद तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना को देखते हुए परिसर की बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। सूचना मिलते ही वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिसर का नक्शा मांगा है। वेकोलि अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि, कई दशकों पहले घुग्घुस परिसर में रॉबर्टसन इनलाइन माईन थी। नकोडा से लेकर घुग्घुस, नायगांव तक अंडरग्राऊंड के 1, 2 व 3 खदाने रही हैं। नकोडा की 3 नंबर खदान वर्ष 1995 में बंद हुई। खदान का दायरा नकोडा से घुग्घुस होते हुए नायगांव तक फैला था। इसपर ही गांव बसा है। ऐसे में यह घटना उसी से जुड़ी होने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पहले नकोडा में 3 घर जमीन में धंस गए थे। उस समय वेकोलि द्वारा उन्हें घर खाली कराने के नोटिस भी दिए गए थे। फिल्हास ऐसा कुछ नहीं किया गया था, लोगों ने वेकोलि के आला अधिकारियों के सिर मामले का ठीकरा फोड़ा है।
बता दे कि, वणी वेकोलि क्षेत्र के खदाने होने के चलते कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग की जाती है, इससे घरों में भी दरारे आती हैं, कुछ घर भी गिरते हैं। अंडरग्राऊंड खदान के कारण जमीन अंदर से खाली हो गई है। ऐसे में संपूर्ण नकोडा, घुग्घुस का कुछ क्षेत्र व वर्धा नदी से सटे नायगांव अंदर से खोकले पड़ गए हैं। जिससे सैंकड़ों लोगों की जान पर खतरा मंजरा रहा था।
Created On :   26 Aug 2022 8:41 PM IST