- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- तेंदुए को देखकर महिला की हो गई...
तेंदुए को देखकर महिला की हो गई खटिया खड़ी

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर. जिले की सावली तहसील क्षेत्र के उसेगांव में भगवान आवारी का परिवार सोया हुआ था। रात के करीब साढ़े 3 बजे उनके घर मे तेंदुआ घुस गया। इस दौरान घर की सिंधुबाई नामक महिला जिस खटिया पर सोई थी हुई थी उसी खटिया के नीचे तेंदुआ छुपा बैठा था। इसकी भनक लगते ही सिंधुबाई जान बचाने घर से बाहर की आेर भागी। इस बारे में तात्काल वनविभाग को जानकारी दी गई। सुबह पहुंचे वनविभाग के कर्मियों ने कुछ ही मिलटों में तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार भगवान आवारी के घर में चार लोग सोए थे। सिंधुबाई खटिया पर सोई हुई थी। आधी रात काे जब वह उठी तो उसे खटिया के नीचे कुछ हलचल नजर आई। तभी घर की दूसरी महिलाओं को वहां पर तेंदुआ दिखाई दिया। उसी वक्त वह घबराकर जान बचाने घर के बहार निकल आयी। इस बारे में तात्काल वनविभाग को जानकारी दी गई। सुबह वनविभाग की टीम तथा ईको प्रो के दल ने आकर पिंजरा लगाया, जिसमें तेंदुआ कैद हो गया। इस समय सावली के थानेदार आशीष बोरकर, विभागीय वनाधिकारी प्रशांत खाडे, वनपरिक्षेत्राधिकारी वसंत कामडी, ईको प्रो के अध्यक्ष बंडु धोत्रे तथा वनविभाग के कर्मी उपस्थित थे।
जल्द ही छोड़ा जाएगा जंगल में
उसेगांव निवासी भगवान आवारी के घर घुसे तेंदुए को सुबह साढ़े 8 बजे के दौरान पकड़ने में सफलता मिली। कुछ दिन उसे देखरेख में रखकर जल्द उसे जंगल में छोड़ा जाएगा, ऐसी जानकारी चंद्रपुर वनविभाग के विभागीय अधिकारी प्रशांत खाडे ने दी।
हमला करने का किया प्रयास
जानकारी के अनुसार तड़के भगवान की मां सिंधुबाई लघुशंका के लिए उठी थी। कुछ हलचल होते देख उठकर देखने पर सिंधुबाई की बहु शशीकला बाई पर तेंदुए ने हमला करने का प्रयास किया। लेकिन वह प्रतिकार कर जान बचाकर घर के बाहर निकली। तब तेंदुआ होने की बात ध्यान में आई। घटना की जानकारी उपसरपंच को दी गई। इसके बाद सावली वनविभाग को पता चलते ही टीम सुबह पहुंची। 12 मिनट में ही तेंदुआ पकड़ा गया।
Created On :   7 April 2022 10:19 PM IST