भांडे प्लाट चौक इलाके में सनसनी- कचरे में मिला भ्रूण

Sensation in Bhande Plot Chowk area – Fetus found in garbage
भांडे प्लाट चौक इलाके में सनसनी- कचरे में मिला भ्रूण
नागपुर भांडे प्लाट चौक इलाके में सनसनी- कचरे में मिला भ्रूण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भांडे प्लाट चौक में रविवार की सुबह कचरे में भ्रूण पाया गया है। सक्करदरा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। सुबह करीब नौ बजे के दौरान भांडे प्लाट चौक में विशाल मेगा मार्ट के पीछे गल्ली में कचरे के ढेर में चार से पांच महीने का भ्रूण लोगों को दिखा। परिसर में यह खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र के पार्षद नागेश सहारे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। संदेह है कि किसी ने अवैध संबंधों का राजफाश होने के डर से भ्रूण को कचरे में फेंक दिया होगा। उपनिरीक्षक मोहर्ले ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की खोजबीन जारी है।
 

Created On :   13 Feb 2023 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story