युवक को बंदूक दिखाकर धमकाने के मामले में सात गिरफ्तार

Seven arrested for threatening youth with a gun
युवक को बंदूक दिखाकर धमकाने के मामले में सात गिरफ्तार
यवतमाल युवक को बंदूक दिखाकर धमकाने के मामले में सात गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। विवाद हल करने गए युवक पर जानलेवा हमला कर बंदूक दिखाकर धमकाने के आरोप में सात  लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमान्ड में भेज दिया है। आरोपियों में मुलतानवाड़ी तांडा, पुसद निवासी शेख सलीम शेख समशेर उर्फ सल्ल्या (20), तसलीम शेख जाफर शेख (20), शेख साहील शेख नजीर (21),  सै. आयान सै. रहेमान (19), मोमिनपुरा, धनकेश्वर निवासी शेख इमरान शेख सुलतान (24), आक्सा चौक वसंतनगर निवासी शेख नुमान शेख रहेमान (19), माेमिनपुरा, धनकेश्वर निवासी शेख बादल शेख शम्मी (19) शामिल हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर एरिगेशन कॉलोनी पुसद निवासी विवेक अंभोरे (31) बुधवार रात खाना खाने के बाद घर के सामने घूम रहा था। तभी शेख सलीम उर्फ सल्ल्या एक अज्ञात व्यक्ति की पिटाई कर रहा था। विवेक वहां खड़ा होकर सारा वाकया देख रहा था। इससे गुस्साए आरोपियों ने विवेक के साथ गालीगलौज कर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस वक्त सुशील कांबले (32) विवाद हल करने आया तो आरोपियों ने सुशील पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। इस वक्त विवेक ने सुशील को आरोपियों के चंगुल से निकालने का प्रयास किया तो इनमें से एक आरोपी ने कमरे से बंदूक निकालकर बीच में आने पर ठोंक देने की धमकी दी। इस मारपीट में विवेक और सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद 3 अगस्त की देर रात विवेक अंभोरे ने वसंतनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ भादंवि की विविध धाराओं, आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 समेत एट्रासिटी के तहत अपराध दर्ज किया था। आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उक्त आरोपियों को 8 अगस्त तक पुलिस रिमान्ड में भेज दिया है। मामले की जांच सहा.पुलिस अधीक्षक तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी दारव्हा अतिरिक्त कार्यभार पुसद उपविभाग के अदित्य मिरखेलकर के मार्गदर्शन में चल रही है। 

Created On :   5 Aug 2022 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story