कड़ाके की ठंड, कोहरे से फसलों पर बीमारियों का प्रकोप, किसान चिंतित

Severe cold, outbreak of diseases on crops due to fog, farmers worried
कड़ाके की ठंड, कोहरे से फसलों पर बीमारियों का प्रकोप, किसान चिंतित
मौसम की मार कड़ाके की ठंड, कोहरे से फसलों पर बीमारियों का प्रकोप, किसान चिंतित

डिजिटल डेस्क,  कमलकिशोर भगत, अकोट। खरीफ मौसम में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण फसलों के नुकसान से संकट का सामना कर रहे अकोट तहसील के किसानों को रबी के मौसम में भी संकट का सामना करना पड़ रहा है। अकोट तहसील में बढ़ती कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से फसलों पर विभिन्न बिमारियों का प्रकोप हो रहा है। कोहरे से तुअर और चने की फसल का नुकसान तय माना जा रहा है। जिससे किसान चिंताग्रस्त दिख रहे हैं। रबी के मौसम में पूरे अकोट तहसील में चने की फसल खेतों में लहलहा रही है। किंतू मौसम में आए अचानक बदला से कड़ाके ठंड पड़ रही है। दूसरी ओर घना कोहरा भी छा गया है।

जिससे चने की फसल के साथ साथ तुअर की फसल पर विभिन्न किटों का प्रकोप और विभिन्न प्रकार की बीमारियां आ रही है। इन फसलों को बीमारी से बचाने के लिए किसान महंगी किटनाशक दवाईयों का छिड़काव कर रहे हैं। फिलहाल अकोट परिसर में तुअर निकालने का काम शुरू है। इसी बिच आए बदरीले मौसम से यह फसल मर बीमारी से संकट में आने से किसान चिंता व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही बीते दो दिनों से कोहरे छा रहा है। सुबह के समय कोहरे के कारण तुअर फसल संकट में आने से किसानों में चिंता व्यक्त हो रहे हैं। बीते माह में मौसम के बदलाव से तुअर की फलियों पर किट का प्रकोप हो गया। जिससे फल्लिया सडने लगी। वहीं तुअर की पूरी फसल सुखने लगी थी। जिससे कई किसानों के हाथों से तुअर की फसल पूरी तरह से छूट गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।

घटेगा चने का उत्पादन

मौसम के बदलाव के कारण चने की फसल पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कोहरे के कारण चने की फसल फाफूंदी के कारण संकट में आ गई है। इस फसल पर फाफूंदी के साथ ही विभिन्न किट और मर रोग का प्रकोप हो रहा है। जिससे इस फसल का नुकसान हो रहा है। चने के उत्पादन में काफी घट आने की संभावना किसान जता रहे हैं।

मौसम के बदलाव से फसलों का नुकसान

शेख मुजीबूर रहेमान, किसान वडाली सटवाई के मुताबिक बीते दो- तीन दिनों से मौसम के बदलाव से चना, तुअर की फसल पर असर पड़ रहा है। विभिन्न किटों का प्रकोप हो रहा है। फसल को बचाने के लिए किटनाशक दवाईयों का छिड़काव फसल पर किया जा रहा है।

गेहूं फसल पर असर

अकोट तहसील में मौसम के बदलाव का असर गेहूं की फसल पर दिख रहा है। गेहूं की फसल पीली पढ़ते दिखाई दे रही है। गेहूं की फसल का उत्पादन काफी घटने की संभावना किसान जता रहे हैं। तुअर, चना फसल के साथ साथ गेहूं की फसल खतरे में पड़ने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

 

 

 

 

Created On :   8 Jan 2023 7:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story