युवती के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ प्रेमी, माता-पिता सहित 3 के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Sex with girl by fake marriage promise, case filed against lover
युवती के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ प्रेमी, माता-पिता सहित 3 के खिलाफ प्रकरण दर्ज
युवती के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ प्रेमी, माता-पिता सहित 3 के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी का झांसा देकर सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ सोमवार को जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। इसकी भनक लगते ही आरोपी परिवार फरार हो गया।  

जानकारी के अनुसार पीड़ित 27 वर्षीय युवती है, जो की जरीपटका थाना क्षेत्र की निवासी है। युवती को पिता नहीं है। मां के साथ रहती है। एक निजी कंपनी में काम करती है। इसी कंपनी में पावरग्रिड चौक निवासी कुणाल किशोर सावरकर (30) नामक युवक भी काम करता है। एक ही कंपनी में काम करने से कुणाल और युवती के बीच जान-पहचान हो गई। मित्रता बाद में प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई। प्रेम संबंधों के चलते दोनोें ने शादी कर घर बसाने का फैसला किया। कुणाल ने अपने पिता किशोर सावरकर और मां मीना सावरकर को भी इस बारे में बताया। एक दिन युवती को घर ले जाकर कुणाल ने उसे अपने माता-पिता को भी दिखाया। उन्हें भी वह पसंद आ गई। उन्होंने भी जल्द शादी करा देने की हामी भरी थी।

दोनों परिवार शादी के लिए राजी होने से युवती और कुणाल मिलने लगे। इस बीच 1 सितंबर 2018 से 30 सितंबर 2019 के बीच में कुणाल ने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए।  इसके बाद पीड़िता,  कुणाल पर जल्द शादी करने का दबाव बनाने लगी, लेकिन ऐन समय पर कुणाल और उसके माता-पिता ने शादी करने से मना कर दिया। इसे लेकर उनमें वाद-विवाद हुआ। मामला थाने पहुंचा। पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया कि, कुणाल और उसके माता-पिता ने उसके साथ खिलवाड़ किया है। दोनों के शादी की बात उनके कार्यस्थल पर भी कई लाेगों को पता है। अब शादी नहीं होने से काफी बदनामी हो रही है। कुणाल के माता-पिता ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से घटना में उसे सहयोग किया है। प्रकरण के दर्ज होने की भनक लगते ही कुणाल, माता-पिता के साथ फरार हो गया। जांच अधिकारी नेरकर ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। जांच जारी है।  
 

Created On :   7 Oct 2019 8:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story