आर्मी जवान ने 15 साल की लड़की से बनाए संबंध, स्कूल ने भी निकाला

Sexual harrashment of 15 year old girl by army soldier in latur maharashtra
आर्मी जवान ने 15 साल की लड़की से बनाए संबंध, स्कूल ने भी निकाला
आर्मी जवान ने 15 साल की लड़की से बनाए संबंध, स्कूल ने भी निकाला

डिजिटल डेस्क, लातूर। एक आर्मी जवान द्वारा 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं शर्म और बदनामी के डर से स्कूल प्रबंधन ने भी पीड़िता का एडमिशन रद्द करते हुए अपने स्कूल से निकाल दिया है। पीड़िता ने शिकायत पर पुलिस ने रेप की धाराओं में जवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामला महाराष्ट्र के लातूर जिले का है।

पीड़ित लड़की ने आरोप है कि 4 महीने पहले आर्मी जवान ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसासा। उसके बाद उसने कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। नाबालिग ने कहा कि घटना के बाद स्कूल ने बदनामी का हवाला देते हुए एडमिशन रद्द कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने नाबालिग को यह कहते हुए निकाल दिया है कि "अगर मैं पढ़ाई जारी रखती हूं तो स्कूल की बदनामी होगी।"

लड़की के आरोपों के बाद जब स्कूल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने एडमिशन रद्द करने की बात से कन्नी काट ली। स्कूल का कहना है कि उन्होंने स्टूडेंट को स्कूल से बाहर नहीं किया, बल्कि उसका भाई स्कूल आया और बदनामी के डर से टीसी लेकर चला गया।

जानकारी के अनुसार लड़की यहां के एक स्कूल में पढ़ती है। चार महीने पहले आरोपी जवान ने उसे शादी का झांसा दिया। प्रेमजाल में फंसाने के बाद आरोपी ने कई बार नाबालिग के साथ संबंध बनाए। कुछ दिनों के बाद लड़की ने अपनी मां को पूरी बात बताई, तब कहीं जाकर यह मामला सामने आया।

पीड़िता की मां ने कहा कि हमें जब पता चला, तब हम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास गए। यहां हमें निराशा ही हाथ लगी। थाने में मौजूद अफसरों ने इसके एवज में 50 हजार की घूस मांगी थी। इसके बाद फैमिली ने एसपी शिवाजी राठौड़ से मदद की गुहार लगाई। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।

Created On :   27 Nov 2017 3:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story