झांकी में इस बार साढ़े तीन शक्ति पीठ और नारी शक्ति के सामर्थ्य का होगा दर्शन

Shakti Peethas and the power of women power will be seen in the tableau of Maharashtra
झांकी में इस बार साढ़े तीन शक्ति पीठ और नारी शक्ति के सामर्थ्य का होगा दर्शन
महाराष्ट्र झांकी में इस बार साढ़े तीन शक्ति पीठ और नारी शक्ति के सामर्थ्य का होगा दर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर होने वाले संचलन में महाराष्ट्र को इस बार भी अपनी झांकी प्रदर्शित करने का मौका मिल गया है। इस बार महाराष्ट्र की झांकी की थीम राज्य के साढ़े तीन शक्ति पीठ (हिंदू देवियों के स्थान) और नारी शक्ति है। उल्लेखनीय है संचलन में महाराष्ट्र की झांकी शामिल करने के लिए इस बार राज्य सरकार को विशेष प्रयास करने पड़े। रविवार को यहां छावनी परिसर में स्थित रंगशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में रक्षा मंत्रालय की ओर से राजपथ पर संचलन में शामिल होने वाली झांकियों के बारे में जानकारी दी गई। इस साल कुल 27 झांकियां प्रदर्शित होंगी, जिसमें महाराष्ट्र समेत 17 राज्यों और 10 विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां शामिल है। महाराष्ट्र की झांकी साढ़े तीन शक्ति पीठ और नारी शक्ति थीम पर आधारित है। आदिशक्ति के साढ़े तीन शक्ति पीठ प्रसिद्ध है। इन साढ़े तीन शक्ति पीठों में पूर्ण पीठ कोल्हापुर की अंबाबाई, तुलजापुर की तुलजा भवनी और माहुर की रेणुकादेवी है, जबकि वणी की सप्तशृंगी को आधा शक्तिपीठ माना जाता है। इस झांकी के जरिए इन देवियों की भव्य और सुंदर प्रतिमाओं को न केवल राजपथ पर मौजूद दर्शक बल्कि देशभर के तमाम लोग भी घर बैठे देख सकेंगे और इसके माध्यम से उन्हें स्त्री शक्ति के दर्शन भी होंगे। 
 

Created On :   22 Jan 2023 3:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story