शीतला दुबे हिंदी अकादमी के कार्याध्यक्ष बने,  नागपुर के अजय पाठक सहित 28 सदस्यों की भी नियुक्ति 

Sheetla Dubey became the working president of Hindi Academy
शीतला दुबे हिंदी अकादमी के कार्याध्यक्ष बने,  नागपुर के अजय पाठक सहित 28 सदस्यों की भी नियुक्ति 
हिंदी साहित्य अकादमी का गठन शीतला दुबे हिंदी अकादमी के कार्याध्यक्ष बने,  नागपुर के अजय पाठक सहित 28 सदस्यों की भी नियुक्ति 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का गठन कर दिया है। शीतला प्रसाद दुबे को अकादमी का कार्याध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही 28 अशासकिय सदस्यो की भी नियुक्ति की गई है। इसके पहले बीते साल अगस्त महिने में वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष अवस्थी को अकादमी का कार्याध्यक्ष बनाया गया था। पर राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अवस्थी की नियुक्ति रद्द कर दी गई थी। श्री दुबे को दूसरी बार अकादमी का कार्याध्यक्ष बनाया गया। राज्य की पिछली भाजपा सरकार के दौरान भी उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नागपुर निवासी अजय पाठक भी अकादमी के सदस्य बनाए गए हैं। इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी किया गया। गौरतलब है कि राज्य के सांस्कृतिक मंत्री महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष होते हैं। 
 

Created On :   16 Jan 2023 9:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story