20 से 22 जनवरी के बीच शिंदे मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार

Shinde cabinet may be expanded between January 20 and 22
20 से 22 जनवरी के बीच शिंदे मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार
विधायक शिरसाट का दावा 20 से 22 जनवरी के बीच शिंदे मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार को सत्ता में आए 6 माह पूरे हो गए हैं। पर मंत्री बनने के इच्छुक विधायकों का मंत्री बनने का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया है कि 20 से 22 जनवरी के दौरान शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। विधायक शिरसाट ने शनिवार को औरंगाबाद में कहा कि सभी की इच्छा है कि मंत्रिमंडल विस्तार हो। मैंने इसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की है। उन्होंने मुझे बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ है। आगामी 15 जनवरी तक यह अड़चन दूर हो जाएगी। उसके बाद 20 से 22 जनवरी के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार करना होगा। ऐसा नहीं है कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा ही नहीं। गौरतलब है कि फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के अलावा 18 मंत्री हैं जबकि अभी करीब 23 मंत्री और शामिल किए जा सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में 30 जून को शपथ ग्रहण करने वाले एकनाथ शिंदे ने पहली बार 9 अगस्त 2022 को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। 

Created On :   8 Jan 2023 5:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story