शिंदे सरकार ने हटाई रोक, आरे में ही बनेगा मेट्रो कारशेड

Shinde government lifts the ban, metro carshed will be built in Aarey itself
शिंदे सरकार ने हटाई रोक, आरे में ही बनेगा मेट्रो कारशेड
मुंबई मेट्रो 3 परियोजना शिंदे सरकार ने हटाई रोक, आरे में ही बनेगा मेट्रो कारशेड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश की शिंदे सरकार ने मुंबई मेट्रो 3 परियोजना के कारशेड को गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में बनाने पर पूर्व की महाविकास आघाड़ी सरकार द्वारा लागू रोक को हटा दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आरे में कारेशड बनाने का काम जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संतुलन बनाते हुए कारेशड का निर्माण करेगी। यदि कारेशड के काम में देरी हुई तो परियोजना की लागत करोड़ों रुपए बढ़ जाएगी। जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार पर्यावरणवादियों का सम्मान करती है। पर्यावरणवादी आरे में कारेशड के निर्माण के बारे में अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट पहले ही आरे कॉलोनी में कारशेड बनाने के लिए अनुमति दे चुका है। इसके बावजूद यदि कोई आरे कॉलोनी में कारशेड बनाने का विरोध रहा है तो उसके उद्देश्य पर आशंका पैदा होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आरे में कारशेड के निर्माण का 25 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बचा हुआ काम पूरा होने के बाद मुंबई वासियों को 40 किमी लंबी नई मेट्रो रेल की सौगात मिल सकेगी। फडणवीस ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण सरकार भी कारशेड के लिए आरे कॉलोनी की जगह तय की थी। 

 

Created On :   21 July 2022 9:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story