शिंगणे ने कहा - राज्य में ऑक्सीजन का भरपूर स्टाक, 11 फीसदी मरीजों को पड़ रही है जरुरत

Shingane said - oxygen stocks in the state, 11 percent patients are needing
शिंगणे ने कहा - राज्य में ऑक्सीजन का भरपूर स्टाक, 11 फीसदी मरीजों को पड़ रही है जरुरत
शिंगणे ने कहा - राज्य में ऑक्सीजन का भरपूर स्टाक, 11 फीसदी मरीजों को पड़ रही है जरुरत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोनाकाल में प्रदेश में 11 प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। राज्य में 500 मेट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध है, जबकि एक हजार टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है। प्रदेश के खाद्य व औषधि प्रशासन (एफडीए) मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन का भरपूर स्टाक है। शिंगणे ने सोमवार को एफडीए आयुक्तालय में ऑक्सीजन उत्पादक, आपूर्तिकर्ता और ढुलाई करने वालों के साथ बैठक की। शिंगणे ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन का भरपूर स्टॉक है। प्रदेश के हर जिले ऑक्सीजन के लिए आवश्यकता के अनुसार अग्रिम मांग के वास्ते पंजीयन कराएं। उन्होंने जिलों में मांग के अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए उचित नियोजन करने के निर्देश भी दिए। शिंगणे ने बताया कि राज्य के हर जिले के जिला शल्य चिकित्सक निवासी उपजिलाधिकारी के माध्यम से ऑक्सीजन की मांग का पंजीयन कराते हैं। इसके बाद पास के आपूर्तिकर्ता से तत्काल संबंधित जिले को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाता है। 

नियंत्रण के लिए विशेष कंट्रोल रूम  

शिंगणे ने बताया कि कोरोना संक्रमण और उस पर उपाय योजना के लिए एफडीए ने विशेष कंट्रोल रूम बनाया है। इस कंट्रोल रूम में एफडीए, स्वास्थ्य विभाग और उद्योग विभाग के संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित करते हैं। इसके लिए टोल फ्री क्रमांक 1800222365 और लैंडलाइन क्रमांक 022-26592364 पर संपर्क किया जा सकता है। 
 

Created On :   14 Sept 2020 7:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story