17 फरवरी को शिवकालीन शस्त्र प्रदर्शनी

Shiv period arms exhibition on February 17 in Buldhana
17 फरवरी को शिवकालीन शस्त्र प्रदर्शनी
बुलढाणा 17 फरवरी को शिवकालीन शस्त्र प्रदर्शनी

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिति की ओर से शिवजयंती पर १७ फरवरी को शिवकालीन शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। स्थानीय जिजामाता व्यापारी क्रीड़ा संकुल में शस्त्र प्रदर्शन होगा। रायगड़, कोल्हापुर से आए शिवकालीन विविध शस्त्रों देखने का अवसर प्रदर्शनी के माध्यम से बुलढाणावासियों को प्राप्त होगा। बता दें कि, शिवकालीन शस्त्र देखने तथा उन शस्त्रों के बारे में अधिक जानकारी लेने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति के मन ही मन होती है।

सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिति ने इसी बात को गंभीरता से लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया है। जिले की सभी शालाओं व हाईस्कूल के प्रधान अध्यापकों से अपने छात्रों को शस्त्र प्रदर्शनी देखने भेजने का आव्हान उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ.शोन चिंचोले तथा सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों ने किया है।

गढ़-किलों की चित्र प्रदर्शनी

शिवकाल में गढ-किलों की अहम भूमिका थी। गढ-किलों से स्वराज्य की रक्षा हुई थी। उस समय के गढ़ किले आज भी मजबूत है। इन गढ़ किलों की चित्रप्रदर्शनी का भी इस समय आयोजन किया गया है। 

सेल्फी पाइंट पर कर सकेंगे फोटो सेशन

शिवजयंती पर अश्व प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में भुसावल, औरंगाबाद, रायगढ़ से अश्व लाए जाएंगे। मारवाड़, काठेवाड़ी, देसी, भीमथडी, राजस्थानी प्रजाति के अश्व देखने का अवसर बुलढाणावासियों को प्राप्त होगा। इस स्थल पर एक सेल्फी पॉईंट निर्माण किया जाएगा, जहां किसी को भी फोटो सेशन करने की अनुमति रहेगी।    

 

Created On :   13 Feb 2023 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story