राऊत ने बोले- मुंगेर की घटना हिंदुत्व पर हमला, कोश्यारी बिहार राज्यपाल से पूछें - क्या CM नीतीश सेक्युलर बन गए

Shiv sena leader Raut verbal attacked on koshiyari, said - Munger incident attacked Hindutva
राऊत ने बोले- मुंगेर की घटना हिंदुत्व पर हमला, कोश्यारी बिहार राज्यपाल से पूछें - क्या CM नीतीश सेक्युलर बन गए
राऊत ने बोले- मुंगेर की घटना हिंदुत्व पर हमला, कोश्यारी बिहार राज्यपाल से पूछें - क्या CM नीतीश सेक्युलर बन गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिहार के मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बहाने शिवसेना ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी पर तंज कसा है। शिवसेना सांसद तथा पार्टी प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि मुंगेर की घटना हिंदुत्व पर हमला है। बिहार में जेडीयू के साथ भाजपा की भी सरकार है। महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को फोन कर कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। कोश्यारी को पूछना चाहिए कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सेक्युलर बन गए? हिंदुत्ववादी नहीं हैं क्या?

राऊत ने कहा कि मुंगेर में दुर्गा माता के विसर्जन के दौरान जुलूस निकाले जाने के दौरान हिंसा हुई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हैं। राऊत ने कहा कि जुलूस पर हमला महाराष्ट्र अथवा पश्चिम बंगाल में होता, तो मुझे पूरा विश्वास है कि राज्यपाल और भाजपा के नेता सबसे पहले प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते। सरकार को हिंदुत्व विरोधी करार दिया जाता। मगर मुंगेर हिंसा पर अब तक न तो बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने सवाल उठाया और न ही बिहार भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। खुद को हिंदुत्ववादी कहने वाले चुप क्यों है?

 

Created On :   30 Oct 2020 3:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story