शिवसेना का आरोप- मंदिरों पर राजनीतिक कब्जा जमाना चाहती है भाजपा 

Shiv Senas allegation: BJP wants political possession of temples
शिवसेना का आरोप- मंदिरों पर राजनीतिक कब्जा जमाना चाहती है भाजपा 
शिवसेना का आरोप- मंदिरों पर राजनीतिक कब्जा जमाना चाहती है भाजपा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने प्रदेश सरकार के अहमदनगर के शिंगणापुर स्थित श्री शनैश्वर मंदिर पर सरकारी नियंत्रण और ट्रस्टी की नियुक्ति करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में राऊत ने कहा कि भाजपा मंदिरों पर राजनीतिक कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ट्रस्ट के जरिए अपने नेताओं के लिए गाड़ी की व्यवस्था करना चाहती है। भाजपा के जिन नेताओं को पद नहीं मिल सका है उनको अवसर देने के लिए पार्टी मंदिर के द्वार तक पहुंच गई है। 

इस बीच राऊत ने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी से समर्थन वापस लेने के भाजपा के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर छोड़ कर भाग गई। महाराष्ट्र में शिवसेना ऐसा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से शिवसेना सरकार के जनविरोधी नीतियों की मंत्रिमंडल और सड़क पर विरोध करती है। यदि भाजपा जम्मू-कश्मीर में ऐसा करती तो वहां पर परिस्थिति कुछ और होती। शिवसेना ने मुखपत्र सामना में भी जम्मू-कश्मीर के मसले पर सहोयोगी भाजपा की कड़ी आलोचना की है।
 

Created On :   21 Jun 2018 9:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story