दोपहर में गर्मी, रात में सर्दी का हो रहा अहसास

Shops decorated with warm clothes - heat in the afternoon, feeling of cold at night
दोपहर में गर्मी, रात में सर्दी का हो रहा अहसास
गर्म कपड़ों की सज गईं दुकानें दोपहर में गर्मी, रात में सर्दी का हो रहा अहसास

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। जिले में धीरे-धीरे ठंड दस्तक दे रही है। दिनभर तेज धूप के बाद रात्रि में ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिले में दोपहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा सुबह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। सुबह में कोहरा भी दिखाई देने लगा है। मौसम में बदलाव होने के साथ प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तिब्बत के निवासियों द्वारा गोंदिया शहर सहित समूचे जिलेभर में गर्म कपड़ों की दुकानों को सजा दिया गया है। जहां पर नागरिक गर्म कपड़ों की खरीदी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

शुरुआत के दिनों में ग्रामीण अंचलों में हल्की ठंड का असर देखा जा रहा था। देखते ही देखते अब यह ठंड शहर में भी दस्तक दे चुकी है। शहरवासियों को सुबह व शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव होने से इसका विपरीत असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। बच्चों में सर्दी, खांसी और बुखार के मामले बढ़ने लगे हैं। 

जिससे कुछ लोग घरेलू उपाय कर खांसी और बुखार का इलाज कर रहे हैं तो कुछ लोग अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं। यहीं कारण है कि पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों की ओपीडी में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है।

Created On :   26 Oct 2021 7:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story