जिप अध्यक्ष ने रात के समय किया स्वास्थ्य केंद्र का दौरा

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी मुख्यालय में नहीं रहते हैं। जिससे मरीजों को समय पर सेवा नहीं मिलती। इस तरह की अनेक बार शिकायतें प्राप्त होती है। जिसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को न बताते हुए अचानक 11 जनवरी की रात के समय जिला परिषद अध्यक्ष पंकज रहांगडाले व डीएचओ नितीन वानखेड़े अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य केंद्रों में दस्तक दी तो रावणवाड़ी स्वास्थ्य वर्धनी केंद्र की अनियमितता सामने आई। जिसमें डाक्टर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले। अचानक जिप अध्यक्ष के दौरे की खबरें मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें कि, जिला परिषद के नियंत्रण मंे संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिन्हें अब स्वास्थ्यवर्धनी केंद्र के नाम से जाना जाता है। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को समय पर प्राथमिक उपचार मिले इस उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य वर्धनी केंद्रांे की स्थापना की गई है, जहां पर डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
नियमों के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को मुख्यालय में रहना आवश्यक है, ताकि किसी भी समय कोई मरीज प्राथमिक उपचार करने के लिए पहुंचता है तो उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध हो, लेकिन अनेक बार शिकायतें मिलती है कि, मुख्यालय में संंबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नहीं रहने से समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिलता जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद अध्यक्ष पंकज रहांगडाले व जिला स्वास्थ्य अधिकारी नितीन वानखेड़े अपनी टीम के साथ गांेदिया क्षेत्र के स्वास्थ्य वर्धनी केंद्र में रात के दौरान अचानक भेंट दी। इस दौरान रावणवाड़ी केंद्र की अनियमितता सामने आई। जिस पर जिप अध्यक्ष रहांगडाले ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजी व्यक्त की और निर्देश दिए की अनियमितता बरतने वालों को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। अचानक जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों में दस्तक देने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
Created On :   13 Jan 2023 9:22 PM IST