वाराणासी के श्याम व नागपुर की प्राजक्ता बनी मैराथन चैम्पियन

- तीन हजार मैराथन धावकों ने बढ़ाया छिंदवाड़ा का गौरव वाराणासी के श्याम व नागपुर की प्राजक्ता बनी मैराथन चैम्पियन

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा।  छिंदवाड़ा का गौरव  दिवस 5 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसे भव्यता प्रदान करने जिला प्रशासन की अगुवाई में रविवार को मैराथन स्पर्धा का आयोजन किया गया। मैराथन में न केवल शहरवासियों ने बल्कि देशभर से आए 3 हजार धावकों ने दौड़कर जिले का गौरव बढ़ाया। स्पर्धा का शुभारंभ व समापन स्थानीय पुलिस मैदान पर किया गया। 21 किमी मैराथन पुरूष वर्ग में वाराणासी के श्याम वेदीलाल व महिला वर्ग में नागपुर की प्राजक्ता विलास गोडबोले ने जीतकर 21-21 हजार पुरस्कार की राशि प्राप्त की। मैराथन स्पर्धा को लेकर शहरवासियों में जमकर उत्साह देखा गया। पुलिस मैदान पर सुबह 4 बजे से ही धावकों का पहुंचना शुरू हो गया था। 5 बजे से मैदान पर जुंबा का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ पांच हजार लोगों ने सहभागिता दी। वहीं आमजन के लिए मैदान पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की लाइव प्रस्तुति का आयोजन  किया गया. जिसमें आकृति- मेहरा ने अपनी सुमधुर गायकी से सभी में जोश भर दिया। जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान, छिंदवाड़ा गौरव दिवस, ईट राईट कैंपेन, टूरिज्म प्रमोशन, अंकुर अभियान आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मैदान पर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, एसडीएम अतुल सिंह सहित सभी विभाग प्रमुख मौजूद रहे। सभी विजेताओं को नकद राशि से सम्मानित किया गया।
शहर ने किया 5 किमी वॉकेथन....
मैराथन स्पर्धा में धावकों के साथ शहर के कई अधिकारियों ने भी दौड़ लगाई। वहीं 5 किमी की वॉकेथन में शहरवासियों ने जमकर उत्साह देखा गया। वॉकेथन थन में बच्चों से लेकर 85 साल के बुजुगों ने भी अपना जुनून दिखाया। वहीं बड़ी संख्या में अधिकारी भी शामिल रहे। जिन्हें मंच से सम्मानित किया।

Created On :   31 July 2022 4:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story