ग्राम पंचायतों पर प्रशासकराज के संकेत

Signs of Administrator Raj on Gram Panchayats
ग्राम पंचायतों पर प्रशासकराज के संकेत
तैयारी ग्राम पंचायतों पर प्रशासकराज के संकेत

डिजिटल डेस्क, अकोला। जनवरी 2023 से जून 2023 के अंत तक कार्यकाल समाप्त होने वाली जिले की ग्रामपंचायतों पर प्रशासक नियुक्त करने के आदेश राज्य शासन के ग्राम विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को जारी किए हैं। जिससे जिले की कार्यकाल समाप्त होनेवाली ग्राम पंचायतों में चुनाव को हलचलें तेज हो गई है। जिले की 266 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया हाल ही में संपन्न हुई है। इस बीच जून के अंत में कार्यकाल समाप्त होनेवाली जिले की ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त करने की सूचना राज्य शासन के ग्राम विकास विभाग के कक्ष अधिकारी सुनील माली ने 6 जनवरी को जिलाधिकारी को दिए पत्र में दर्शाया गया है।

इसके अनुसार संबंधित ग्राम पंचायतों पर प्रशासक राज आने की संभावनाओं को नकारा नहींजा सकता। ग्राम पंचायतों के सार्वत्रिक चुनाव के दो बड़े चरणों में प्रक्रिया पूरीहो चुका है। जिला प्रशासन को मिले आदेशों के अनुसार तहसील स्तर पर संबंधित ग्राम पंचायतों की जानकारी इकट्ठा करने का कार्य चुनाव विभाग ने आरंभ कर दिया है। जिस कारण आनेवाले समय में जल्द ही संबंधित ग्राम पंचायतों पर चुनाव से पूर्व प्रशासक नजर आएगे।

यह दिए आदेश 

मुंबई उच्च न्यायालय के 14 अगस्त 2020 के आदेश में कार्यकाल समाप्त होनेवाली ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति को लेकर निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत माह जनवरी 2023 से जून 2023 तक कार्यकाल समाप्त होनेवाली व नवनिर्मित ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्ति को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही यह कार्रवाई करते समय उच्च न्यायालय की अवमानना नहीं होग इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

चुनाव विभाग जुटा रहा जानकारी

राजीनामा, अपात्र, निधन समेत विविध कारणों से रिक्त हुए ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर उपचुनाव लिए जाते हैं। जिस कारण दिसम्बर के अंत तक कार्यकाल समाप्त होनेवाली ग्राम पंचायतों की जानकारी इकट्ठा करने का कार्य जिले के चुनाव विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही राज्य चुनाव आयोग को भेजने की जानकारी सूत्रों से मिली है।

 

 

 

Created On :   13 Jan 2023 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story