एक महिला द्वारा फर्जी मतदान करने की शिकायत के बाद बनी स्थिति

By - Bhaskar Hindi |6 July 2022 9:45 AM IST
हिजाब पहनकर मतदान करने के दौरान एक महिला द्वारा फर्जी मतदान करने की शिकायत के बाद बनी स्थिति
डिजिटल डेस्क,दमोह। शहर के फुटेरा वार्ड-3 की नवीन शाला मतदान केंद्र के बाहर विवाद की खबर मिलते ही मौके पर पूरा जिला पुलिस प्रशासन पहुंचा और विवाद को शांत कराया, विवाद में हुए पथराव में घायलों को चोट भी आई। दोनों पक्ष को अलग अलग किया, बताया गया है कि एक प्रत्याशी बीजेपी और एक कांग्रेस के हैं। मौके पर एडिशनल कलेक्टर नाथूराम गौंड,एसपी शिव कुमार सिंह,एसडीएम दमोह गगन विसेन,सीएसपी अभिषेक तिवारी,टीआई कोतवाली सत्येंद्र सिंह राजपूत, महिला डीएसपी भावना दांगी, टीआई दमोह देहात विजय सिंह राजपूत सहित और भी पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण मौके पर पहुंचे, बल भारी संख्या में तैनात है विवाद अब शांत है, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है।
Created On :   6 July 2022 3:14 PM IST
Next Story