- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- छह साल की बच्ची से अस्पताल में रेप...
छह साल की बच्ची से अस्पताल में रेप करने वाला गार्ड गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के सरकारी जिला अस्पताल में छह साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। बच्ची अस्पताल में दाखिल अपनी मां से मिलने आई थी। जो दो दिन पहले बच्चे के जन्म के बाद प्रसूति विभाग में दाखिल थी। बलात्कार अस्पताल में तैनात सुरक्षा रक्षक ने ही किया है। घटना गुरूवार शाम को हुई। आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ अस्पताल के भीतर ही एक सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।
बलात्कार का आरोपी सुरक्षारक्षक गिरफ्तार
पीड़ित बच्ची ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ ठाणे के नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने आईपीसी और पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी हरीश नरवार (52) को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Created On :   13 May 2018 8:38 AM GMT