लघु वेतन कर्मचारी संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना को सौंपा ज्ञापन

Small wage workers union submitted memorandum to District Education Officer Panna
लघु वेतन कर्मचारी संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना को सौंपा ज्ञापन
पन्ना लघु वेतन कर्मचारी संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना को सौंपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला इकाई पन्ना के द्वारा मध्याहन भोजन में कार्यरत रसोईया, कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आज जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है की वर्ष 2004 से लगातार कार्य कर रहे मध्याहन भोजन रसोईया, कर्मचारियों की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना के द्वारा कुछ रसोईया, कर्मचारियों को कार्य से पृथक किया गया है। जिसका लघु वेतन कर्मचारी संघ विरोध करता है एवं मांग करता है कि निकाले गए रसोईया कर्मचारियों को पुन: कार्य पर वापिस लिया जाए अन्यथा लघु वेतन कर्मचारी संघ मजबूर होकर रसोईया कर्मचारी के पक्ष में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में लघु वेतन कर्मचारी संघ के संरक्षक राजेश चौराहा, लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, रसोईया कर्मचारी महासंघ की जिला अध्यक्ष पुष्पा रैकवार, सपोर्ट स्टाफ कर्मचारी संघ की प्रदेश सचिव मुकेश सिंह, ऊषा यादव, रश्मि खटीक व गुड्डी रैकवार उपस्थित रहे। 

Created On :   19 Aug 2022 9:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story