- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बांबे हाईकोर्ट में जज के चेंबर में...
बांबे हाईकोर्ट में जज के चेंबर में मिला सांप
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बांबे हाईकोर्ट के न्यायाधीश के चेंबर में शुक्रवार सुबह सांप नजर आने से हड़कंप मच गया। अदालत के कर्मचारियों की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब न्यायमूर्ति एनआर बोरकर के चेंबर में करीब पांच फुट लंबा सांप देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सर्पमित्र नाम के स्वयंसेवी संस्था से संपर्क किया। संस्था के सदस्यों ने आकर सांप को पकड़ा और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सांप जहरीला नहीं था। न्यायमूर्ति बोरकर इस दौरान चेंबर में मौजूद नहीं थे। उनका चेंबर तीन मंजिला हाईकोर्ट इमारत की निचली मंजिल पर है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर फिलहाल ज्यादातर मामलों की सुनवाई वर्चुअली हो रही है। इसलिए कोर्ट परिसर में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे।
Created On :   21 Jan 2022 3:24 PM GMT