सभी खाद्य तेलों के दामों में आई नरमी

softening in the prices of all edible oils
सभी खाद्य तेलों के दामों में आई नरमी
दाम गिरने से राहत सभी खाद्य तेलों के दामों में आई नरमी

डिजिटल डेस्क, अकोला. विगत 8 से 9 महीने पूर्व 8 मई 2022 में महंगे हुए सभी खाद्य तेलों के दामो ने गृहिणियों का रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया था। जिससे सभी खाद्य तेलों के दामो में उछाल आने से रसोई में सब्जियों का तड़का भी खराब होने लगा था। लेकिन फिलहाल सभी खाद्य तेलों के दामों में नरमी आने से अब रसोई में अच्छा खासा तड़का लगेगा। जिससे गृहिणिया खुश नजर आ रही है। फिलहाल सभी तेलों के दाम लगभग 40 रू. से लेकर 50 रू. तक फिसल गए है। जिसमें केवल तिल और एरंडेल के तेलो के दामो में 8 रू. प्रति किलो की उछाल आई है। जो विगत आठ से नौ महीने पूर्व तिल का तेल 232 रू. किलो था, फिलहाल 240 रू. प्रति किलो और एरंडेल तेल 192 रू. किलो था, फिलहाल 200 रू. प्रति किलो बिक रहा है। इसमें जवस का तेल जो नौ महीने पूर्व 270 रूपए किलो था, फिलहाल 100 रूपए से कम होकर 170 रू. तक पहुंचा है, ऐसी जानकारी 6 फरवरी 2023 को शहर के तेल के कारोबारी ने इस संदर्भ में दी है।

खाद्य तेल        पहले दाम         अब के दाम

सोयाबीन          175 रू.           127 रू. प्रति किलो
फल्ली             190 रू.           176 रू. प्रति किलो
राईस              185 रू.           135 रू. प्रति किलो
सरसो              232 रू.           220 रू. प्रति किलो
तिल                232 रू.            240 रू. प्रति किलो
जवस               270 रू.           170 रू. प्रति किलो
सूर्यफुल            190 रू.          145 रू. प्रति किलो
 

Created On :   8 Feb 2023 6:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story