रमन विज्ञान केंद्र में अंतरिक्ष अवलोकन कार्यक्रम कल, 5 ग्रहों का खूबसूरत नजारा दिखाई देगा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर रमन विज्ञान केंद्र में अंतरिक्ष अवलोकन कार्यक्रम कल, 5 ग्रहों का खूबसूरत नजारा दिखाई देगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. रमन विज्ञान केंद्र एवं तारामंडल की ओर से अंतरिक्ष का विशेष अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए 24 से 31 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रम में रोजाना शाम 5 से शाम 7 बजे तक विशेष टेलिस्कोप के जरिए 5 ग्रहों का खूबसूरत नजारा देखा जा सकेगा। धरती से नजर आने वाले इन ग्रहों में  शुक्र, मंगल, शनि, बृहस्पति और चंद्रमा शामिल हैं। इस दौरान चंद्रमा की खूबसूरत कलाओं का नजारा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस खगोलीय नजारे को निहारने के लिए ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर प्रवेश दिया जाएगा। यह जानकारी रमन विज्ञान केंद्र के परियोजना समन्वयक अर्णब चटर्जी ने एक विज्ञप्ति में दी है।

Created On :   23 Jan 2023 2:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story