अंतरिक्ष में नई दुनिया की खोज पर लगी खास प्रदर्शनी

Special science exhibition on the search of a new world in space
अंतरिक्ष में नई दुनिया की खोज पर लगी खास प्रदर्शनी
अंतरिक्ष में नई दुनिया की खोज पर लगी खास प्रदर्शनी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। क्या अंतरिक्ष में हूबहू हमारी दुनिया की तरह कोई और भी दुनिया होगी, क्या वहां भी लोग हमारी तरह दिखते होंगे, ये सवाल अक्सर खोज का विषय रहा है, जिसने समय-समय पर वैज्ञानिकों को इसका जवाब खोजने के लिए ललायित किया है। जिससे जुड़ी खोज पर प्रदर्शनी का आयोजन रमन साइंस सेंटर में किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय रिमोट सेंसिंग का सहारा लिया गया।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के अवसर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को हुआ। हर साल 4 से 10 अक्टूबर तक अंतरिक्ष सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान प्रदर्शनी में नई दुनिया की तलाश में इसरो की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है। डॉ. एस. वी. सी. केमेश्वरा राव ने कहा कि विद्यार्थियों और लोगो को इस प्रदर्शनी का लाभ लेना चाहिए। उद्घाटन अवसर पर पूर्व वाइस चांसलर डॉ. शरद निंबालकर, महाप्रबंधक, क्षेत्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर नागपुर, मनोज कुमार पांडा, क्यूरेटर, विलास चौधरी और अभिमन्यु भलावी, रमन विज्ञान केंद्र प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

दालों के बारे में भी दी गई है जानकारी 

रमन विज्ञान केंद्र में "द फ्यूचर ऑफ द फूड’ दलहन प्रदर्शनी भी लगाई गई है। यह दालों के महत्व पर केंद्रित है। यहां बताया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को 100 ग्राम दाल का उपभोग रोज करना चाहिए। भारत में अधिकतम 45 ग्राम ही दाल रोज खाया जाता है, जबकि कम से कम 80 ग्राम तक बढ़ाने की जरूरत है। डॉ. निंबालकर ने दालों को खाने की सलाह दी। दालों से शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता पूरी होती है। मांसाहारी भोजन करने के बजाय दाल को प्राथिमकता देनी चााहिए। प्रदर्शनी में दालों और उसके इतिहास के बारे में व्यापक रूप से जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी हर दिन 25 अक्टूबर तक 11.30 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी। रमन विज्ञान केंद्र ने छात्रों से प्रदर्शनी में शामिल होने का आग्रह किया है।

Created On :   5 Oct 2017 6:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story