- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- विदर्भ में तीन अलग-अलग हादसों में 6...
विदर्भ में तीन अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। शुक्रवार को विदर्भ में तीन विभिन्न हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। यवतमाल जिले की पुसद तहसील में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोपहिया को टक्कर मार दी। जिसमें दोपहिया पर सवार 2 साल के बालक सहित मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुसद से खंडाला मार्ग के मोड़ पर शुक्रवार 1 अक्टूबर की दोपहर ढाई बजे घटी। मृतकों की पहचान फेट्रा निवासी लता सुभाष मुकाडे (29) व शिवम सुभाष मुकाडे (2) के तौर हुई है।
दूसरी घटना चंद्रपुर जिले के चंद्रपुर-गडचांदुर मार्ग के ग्राम हरदोना खुर्द के पास हुई। एंबुलेंस और ट्रक की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। गडचांदुर से चंद्रपुर जा रही एंबुलेंस क्रमांक एमएच-34, सीएल-1157 को राजुरा से आने वाले मालवाहक ट्रक क्र. एमएच-34, एवी-941 ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस के 3 लोग घायल हो गए। गुुरुवार रात 9 बजे के दरम्यान हरदोना (खुर्द) के पास घटना हुई। मृतकों में एंबुलेंस में सवार बैलमपुर निवासी लक्ष्मीकांत सुभाष तेलतुंबडे (23), कल्याणी सुभाष तेलतुंबडे (47), किसाननगर निवासी रणजीत भीमसेन कोंडावले (47) का समावेश है। जबकि घायलों में एंबुलेंस चालक विनोद येलमुले, गर्भवती महिला सपना मोटघरे (23) व अन्य एक का समावेश है।
तीसरी घटना शंकरपुर-चिमूर मार्ग पर हुई। इसमें टैंकर और दोपहिया की दुर्घटना में दोपहिया सवार मां की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। मृतक का नाम नागपुर खरबी निवासी सुमनबाई गुलाब जोंधुलकर (65) है। जबकि मधुकर गुलाब जोंधुलकर (45) घायल का नाम है। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे के दौरान गुरुदेव सांस्कृतिक भवन में घटी।
Created On :   1 Oct 2021 9:23 PM IST