- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Speed in transplanting work amidst rain, laborers are busy in the fields
दैनिक भास्कर हिंदी: बारिश के बीच रोपाई कार्यों में आई गति, खेतों में जुटे हुए हैं मजदूर

डिजिटल डेस्क, भंडारा। गत सप्ताह से हो रही झमाझम बारिश के कारण जिले में धान फसल रोपाई कार्यों में गति दिखाई दे रही है। जिसके कारण महिला खेतिहर मजदूरों को गांव में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है।महिला मजदूर को एक दिन की दिहाड़ी 200 रुपए से लेकर 220 रुपय तक दी जा रही है। जिसके कारण गांव की महिलाओं का जत्था सुबह से ही रोपाई कार्यो की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वर्ष मानसून की बारिश द्वारा दगा दिए जाने के उपरांत अगस्त माह में समाधानकारक बारिश हुई। जिसके कारण किसानों ने रोपाई कार्यों की शुरुआत की। जिसमें महिलाओं को प्रतिदिन के अनुसार मजदूरी प्राप्त होने लगी। महिलाओं को मिल रहा रोजगार कुछ ही दिनों के लिए है। इन दिनों महिलाएं रोजगार पाकर खुश दिखाई दे रही है।
भंडारा शहर में महिला मजदूरों को 200 रुपए से लेकर 220 रुपए तक की दिहाड़ी प्रतिदिन के अनुसार दी जा रही है। सुबह के दौरान दो घंटे अतिरिक्त काम करने पर 100 रुपये की दिहाड़ी अधिक दी जा रही है। लाखनी तहसील में बारिश का प्रमाण कम होने के कारण रोपाई कार्यो को पूर्ण करने में किसानों के बीच स्पर्धा दिखाई दे रही है। जिसके कारण मजदूर महिलाओं की दिहाड़ी के दाम 250 से 300 रुपए तक पहुंच गए हैं। पालांदुर, लाखनी, लाखोरी, सालेभाटा, आलेसूर, में अधिकांश महिला कामगारों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। परंतु कुछ स्थानों पर महिलाओं का समूह पूर्ण खेती की रोपाई के कार्य, ठेका पदध्ति से ले रहा है। जिसमें एक एकड़ का ठेका दो हजार रुपए तक दिया जा रहा है। महिलाओं को खेतों में आवाजाही के लिए किसानों द्वारा वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खेती में रोपाई कार्यों को शीघ्र पूर्ण किए जाने के उद्देश्य से दूर दराज से महिलाओं को लाया जा रहा है। लाखांदुर व पवनी तहसील में रोपाई का कार्य पूर्ण होने के करीब है। परंतु मोहाडी तहसील में अपेक्षा अनुसार रोपाई नहीं हुई है।
भोपाल: आईसेक्ट द्वारा डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट द्वारा लर्निंग एंड डेवलपमेंट की पहल के तहत बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में "टीम बिल्डिंग, टाइम मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स" विषय एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आईसेक्ट भोपाल की कॉर्पोरेट एचआर टीम इस अवसर पर बिलासपुर में उपस्थित रही और श्रीमती पुष्पा कश्यप की अध्यक्षता में टीम एचआर, बिलासपुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस इंटरैक्टिव सत्र में 80 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने अपनी पूरी भागीदारी के साथ भाग लिया। विशेषज्ञ प्रख्यात वक्ता श्रीमती गीतिका जोशी जो प्रबंधन और सॉफ्ट स्किल्स में एक कॉर्पोरेट ट्रेनर हैं, ने बात करते हुए टाइम मैनेजमेंट के कई टिप्स दिए और कार्यस्थल पर प्रोडक्टिव होने के तरीके बताए। श्री गौरव शुक्ला, डॉ. सीवीआरयू के रजिस्ट्रार और प्रो-वाइस चांसलर श्रीमती जयती मित्रा ने इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को अपस्किल करने में एलएंडडी/कॉर्पोरेट एचआर टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कुछ अंतराल पर अपने तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा। सीवीआरयू बिलासपुर के चांसलर श्री संतोष चौबे, आईसेक्ट के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और आईसेक्ट विश्वविद्यालय समूह की निदेशक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर टीम सीवीआरयू और कॉर्पोरेट एचआर/एल एंड डी को बधाई दी।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: बारिश के ब्रेक लेते ही पारा उछला, दो दिन में पांच डिग्री से ज्यादा बढ़ा तापमान
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में बारिश का तांडव, इन राज्यों में भी बाढ़ जैसे हालात
दैनिक भास्कर हिंदी: देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यहां हैं बाढ़ जैसे हालात
दैनिक भास्कर हिंदी: विदर्भ में बारिश ने लाई आफत, डेढ़ सौ से अधिक गांवों का संपर्क टूटा
दैनिक भास्कर हिंदी: बारिश का कहर बरकरार , कई ट्रेनों को किया रद्द