तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, तीन ने गंवाई जान, दो लोग गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, देवरी (गोंदिया). एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन से चालक का नियंत्रण छूटने से वाहन अनियंत्रित होकर नाले मंे नीचे गिर पड़ा। जिससे वाहन पर सवार 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना चिचगढ़ पुलिस थानांतर्गत देवरी-चिचगढ़ मार्ग पर स्थित परसोड़ी नाले के पास 6 फरवरी की रात 8.30 बजे के दौरान हुई। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियों वाहन क्रमांक एमएच 35 / एम 0824 से ग्राम चिपोटा निवाासी गयाराम गोकुल उइके (55) अपना काम निपटाकर देवरी से वापस ककोड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान परसोड़ी नाले के पास तेज रफ्तार वाहन से चालक का नियंत्रण छूट गया और वाहन नाले में नीचे जा गिरा। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी की वाहन पर सवार ग्राम पांढरापानी जिला राजनांदगांव निवासी 4 वर्षीय लीना अजय ताराम, उसकी मां शकुल अजय ताराम (35) एवं नाना चिपोटा निवासी गयाराम गोकुल उइके (55) की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि ककाेड़ी निवासी ओमप्रकाश उमेश सोनगड़े (16) एवं वालेश्वरी गयाराम उइके (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चिचगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलांे को उपचार के लिए पहले ग्रामीण अस्पताल चिचगढ़ एवं बाद मंे प्राथमिक उपचार के बाद उन्हंे केटीएस जिला अस्पताल गांेदिया रेफर किया। जबकि पंचनामे के बाद मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए चिचगढ के ग्रामीण अस्पताल मंे भिजवाए। इस घटना से संपूर्ण परिसर मंे शोक की लहर व्याप्त है। घटना के संदर्भ में चिचगढ़ पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 8/2023 भादंवि की धारा 279, 337, 338, 30, 4 (अ) एवं मोवाका की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच थानेदार शरद पाटील के मार्गदर्शन मंे हवलदार हुर्रे कर रहे हैं।
Created On :   8 Feb 2023 6:38 PM IST