- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- एसटी कर्मचारी सीधे 40 प्रतिशत वेतन...
एसटी कर्मचारी सीधे 40 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े

डिजिटल डेस्क, भंडारा। लगभग एक माह से चल रही एसटी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हड़ताल पर मौजूद कर्मचारियों ने सरकार की वेतन वृद्धि को असमान व अन्यायजनक बताया है। सरकार द्वारा अलग-अलग पद व सेवाकाल के अनुसार वेतन वृद्धि की है, लेकिन एसटी कर्मचारी सीधे तौर पर वेतन में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहे हैं। साथ ही कर्मचारियों ने 20 दिसंबर को न्यायालय क्या निर्णय देता है? इसके पश्चात ही निर्णय लेने की भूमिका अपनायी है। बता दें कि, शासकीय सेवा में विलय की मांग को लेकर एसटी कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की है। कर्मचारियों के रवैये को देखते हुए सरकार द्वारा वेतन वृद्धि की घोषणा की गई, लेकिन एसटी कर्मचारियों के अनुसार वेतन वृद्धि करते समय भेदभाव हुआ है। जिसके चलते किसी की दो हजार तो किसी की ढाई हजार वेतन वृद्धि की है। जबकि कर्मचारी वेतन में सीधे 40 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। 20 दिसंबर को एसटी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सुनवाई है। कुछ कर्मचारी इस सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं। अब तक 86 कर्मियों की सेवा समाप्त भंडारा विभाग के तहत अब तक 266 कर्मचारियों का निलंबन किया गया है। 45 लोगों के तबादले किए गए। 86 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की गई है। कार्रवाई लगातार जारी है पर कर्मचारी वापस नहीं हट रहे हैं।
कर्मचारी सुनवाई की प्रतीक्षा में
चंद्रकांत वडसकर, विभागीय नियंत्रक के मुताबिक मंगलवार को तुमसर, तिरोड़ा, गोंदिया व साकोली डिपो में मुलाकात कर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से चर्चा की। कुछ कर्मचारी वेतन में सीधे 40 प्रतिशत की मांग कर रहे हैं तो कुछ 20 दिसंबर को न्यायालय में होने वाली सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक बसें शुरू नहीं कर पाए हैं।
Created On :   8 Dec 2021 7:17 PM IST