एसटी की पचमढ़ी के लिए विशेष बसें

By - Bhaskar Hindi |13 Feb 2023 8:08 PM IST
सुविधा एसटी की पचमढ़ी के लिए विशेष बसें
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य प्रदेश स्थित पचमढ़ी (महादेव मंदिर) में हर साल यात्रा रहती है। इस यात्रा में महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालू जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसटी महामंडल की ओर से 19 फरवरी तक विशेष बसों को चलाया जा रहा है। नागपुर से पचमढ़ी जाने वाली बसों का समय दोपहर 4 के बाद रात 11 बजे तक रहेगा। यात्रियों को हर आधे घंटे में बस मिलेगी। पचमढ़ी से नागपुर के लिए दोपहर 3 बजे से रात 11.30 बजे तक हर 15 मिनट बाद बस चलाई जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी अंभोरा में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर नागपुर के गोलीबार चौक, कुही, उमरेड, मौदा आदि जगहों से अंभोरा के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। यह सुविधा 18 व 19 को रहेगी।
Created On :   13 Feb 2023 8:06 PM IST
Next Story