स्थाई समिति ने रद्द किया प्रस्ताव, नागपुर में नहीं बनेंगे 24 फुट ओवर ब्रिज

Standing Committee rejects proposal, will not make 24 feet over bridge in Nagpur
स्थाई समिति ने रद्द किया प्रस्ताव, नागपुर में नहीं बनेंगे 24 फुट ओवर ब्रिज
स्थाई समिति ने रद्द किया प्रस्ताव, नागपुर में नहीं बनेंगे 24 फुट ओवर ब्रिज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी में तीन चरणों में प्रस्तावित 24 फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है। अब शहर में फुट ओवर ब्रिज नहीं बनाएंगे जाएंगे। इसमें 14 FOB का कारण मेट्रो के मार्ग में आने को बताया गया है। यह निर्णय गुरुवार को मनपा की स्थायी समिति की बैठक में लिया गया।

गलत उपयोग हो सकता है

उल्लेखनीय है कि नागपुर में ए, बी और सी तीन चरणों में 8-8 कुल मिलाकर 24 एफओबी बनाने का प्रस्ताव 2011 में दिया गया था। पुल बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। कुछ जगह से मिट्टी के नमूने भी लिए गए थे। इसी बीच विवाद खड़ा हो गया कि एफओबी का गलत उपयोग हो सकता है। रात के समय वहां अंधेरा होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो सकता है और यह आम लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मामला अदालत तक पहुंचा

लगातार हो रहे विरोध के साथ ही मामला न्यायालय में पहुंच गया। जनहित याचिका दायर की गई। इस पर न्यायालय ने 1 नंबर 2017 को आदेश दिया था कि छह माह में या तो एफओबी काे रद्द किया जाए या फिर उस विषय पर उचित निर्णय लिया जाए। इसके बाद गुरुवार को मनपा की आमसभा में एमओबी को बनाने का प्रस्ताव ही रद्द कर दिया गया। सूचना दी गई कि एफओबी के लिए काम करने वाले ठेकेदारों को किसी भी प्रकार का कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। कुछ ठेकेदारों ने काम आरंभ कर िदया था, लेकिन समिति ने किसी भी प्रकार का भुगतान करने से इनकार कर दिया।

Created On :   10 May 2018 8:56 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story