प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को बिहार जैसे चमत्कार की उम्मीद, शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार

State BJP President hopes for miracle like Bihar, ready to form government with Shiv Sena
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को बिहार जैसे चमत्कार की उम्मीद, शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को बिहार जैसे चमत्कार की उम्मीद, शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के महाराष्ट्र में अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा एक दिन बाद ही पार्टी पुरानी सहयोगी शिवसेना पर डोरे डालने लगी है। भाजपा राज्य में अब भी शिवसेना के साथ मिलकर नई सरकार बनाने के लिए तैयार है। भाजपा को महाराष्ट्र में बिहार जैसे चमत्कार की उम्मीद है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि पार्टी प्रदेश के हित के लिए शिवसेना के साथ नई सरकार बनाने के लिए के लिए तैयार है, पर भाजपा आगामी चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी। पाटील ने कहा कि यदि शिवसेना पक्ष प्रमुख तथा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगा कि राकांपा और कांग्रेस हमारा मूल हिंदुत्व खत्म कर देगी और उद्धव की भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा में फार्मूला तैयार हुआ तो प्रदेश भाजपा राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार है। पाटील ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। बिहार में भाजपा चुनाव हार गई थी। पर बाद में जेडीयू ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई है। महाराष्ट्र में तो राकांपा और कांग्रेस ने शिवसेना के विरोध में चुनाव लड़ा था। पाटील ने कहा कि यदि केंद्रीय नेतृत्व का आदेश आया तो हम राज्य में शिवसेना के साथ सरकार बनाएंगे लेकिन भाजपा राज्य में कोई भी चुनाव शिवसेना से गठबंधन करके नहीं लड़ेगी।

शिवसेना के साथ चुनावी गठबंधन से इंकार 

पाटील ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग लड़ा। दोनों दल में से किसी को बहुमत नहीं मिला तो फिर सरकार बनाने के लिए दोनों दल एक साथ आ सकते हैं। पाटील ने यह भी साफ किया कि भाजपा मुख्यमंत्री पद शिवसेना को नहीं देगी। भाजपा को ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद भी मंजूर नहीं होगा। पाटील ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। महाराष्ट्र में 56 विधायकों वाली शिवसेना को मुख्यमंत्री पद कैसे दे सकते हैं? हमें बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में राष्ट्रीय राजनीति करनी है। पाटील ने संकेत दिया कि शिवसेना को उपमुख्यमंत्री, राजस्व जैसे वजनदार विभाग दिए जा सकते हैं। पाटील ने दावा किया कि राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नई सरकार बनाने के लिए भाजपा पहल नहीं करेगी। फिलहाल भाजपा पूरी तरह से विपक्ष की भूमिका में आ गई है। 

Created On :   28 July 2020 5:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story