राज्य सरकार ने स्टांप शुल्क की दरों में नहीं की बढ़ोतरी

State government did not increase the rates of stamp duty
राज्य सरकार ने स्टांप शुल्क की दरों में नहीं की बढ़ोतरी
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने स्टांप शुल्क की दरों में नहीं की बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने साल 2023-24 के लिए स्टांप (मुद्रांक) और पंजीयन शुल्क के दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इससे राज्य में घर खरीदने वालों को राहत मिल सकेगी। शुक्रवार को राज्य के राजस्व विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार सरकार ने साल 2022-23 के वार्षिक स्टांप शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। नए वित्तीय वर्ष 2023-24 में पुरानी दरें लागू रहेंगी। राज्य में घर खरीदने वाले लोग पुरानी दरों पर स्टांप और पंजीयन करा सकेंगे। 
 

Created On :   31 March 2023 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story