राज्य सरकार ने कर्मचारियों को चेताया - हड़ताल में शामिल होने पर होगी कार्रवाई

State government warns employees - action will be taken on joining strike
राज्य सरकार ने कर्मचारियों को चेताया - हड़ताल में शामिल होने पर होगी कार्रवाई
राज्य सरकार ने कर्मचारियों को चेताया - हड़ताल में शामिल होने पर होगी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकारी कर्मचारी मध्यवर्ती संगठन की ओर से 26 नवंबर को बुलाई गई हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों-अर्धसरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार कर्मचारी संगठन ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर जाने की नोटिस सरकार को दिया गया है। लेकिन सरकार ने कहा है कि हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को हड़ताल वापस लेने का आह्वान किया है।  

दो आईएएस अधिकारियों के बच्चों को दे दिया गया विदेशी छात्रवृत्ति का लाभ

प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय विभाग की विदेशी छात्रवृत्ति योजना का लाभ दो आईएएस अफसरों के बच्चों को दिया है। राज्य के सामाजिक न्याय विभाग के प्रधान सचिव श्याम तागडे के बेटे आरूष तागडे को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय को पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए छात्रवृत्ति मंजूर की गई है। जबकि आईएएस अफसर मिलिंद शंभकर की बेटी गाथा शंभरकर को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के लिए छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है।  इस पर तागडे ने कहा है कि छात्रवृत्ति का लाभ नियमों के अनुसार मंजूर किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने मेरी सामाजिक न्याय विभाग में नियुक्ति से पहले ही आवेदन किया था। इससे पहले सामाजिक न्याय विभाग ने बीते 29 सितंबर को शासनादेश जारी किया था। जिसमें विदेश छात्रावृत्ति योजना हेतु साल 2020-21 अनुसूचित जाति व नवबौद्ध समूह के विद्यार्थियों का चयन किया गया था। लाभार्थी विद्यार्थियों की सूची में दोनों अफसरों के बच्चों के नाम शामिल हैं। इससे पहले राज्य में भाजपा सरकार के समय तत्कालीन सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले ने अपनी बेटी को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलावाया था। बडोले के अलावा दो आईएएस अधिकारियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना का लाभ मंजूर किया गया था। 
 

Created On :   25 Nov 2020 4:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story