आप में घमासान, पार्टी छोड़ने की राह पर ब्रिगेडियर सुधीर

State President Aap Sawants name missing in the election committee
 आप में घमासान, पार्टी छोड़ने की राह पर ब्रिगेडियर सुधीर
 आप में घमासान, पार्टी छोड़ने की राह पर ब्रिगेडियर सुधीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘सूत ना कपास, जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा’ कुछ ऐसा ही हाल महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी (आप) का है। कभी देश की राजनीति में तेजी से उभरी आप को लेकर महाराष्ट्र में काफी उत्सुकता थी। लेकिन गुटबाजी के चलते पार्टी के नेता एक-एक कर ‘आप’ से दूरी बनाते। आप के महाराष्ट्र संयोजक ब्रिगेडियर सुधीर सावंत भी अब पार्टी छोड़ने की राह पर हैं। उन्होंने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिख कर महाराष्ट्र के पार्टी प्रभारी दुर्गेश पाठक को हटाने की मांग की है। सांवत ने कहा है कि यदि पाठक को नहीं हटाते तो मेरे पत्र को मेरा इस्तीफा समझे। आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन इसके पहले पार्टी की गुटबाजी एक बार फिर सामने आई है। वर्ष 2018 में केजरीवाल ने आप को महाराष्ट्र में सक्रिय करने के लिए शिवराज्य पार्टी के संस्थापक बिग्रेडेयर सावंत को महाराष्ट्र आप की कमान सौपी थी। उन्हे पार्टी का संयोजक बनाया गया था। लेकिन सावंत को प्रीति शर्मा मेनन गुट के विरोध का सामना करना पड़ा। पार्टी प्रभारी दुर्गेश पाठक से भी उनकी नहीं जमी। शनिवार को ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में पूर्व सांसद सावंत ने कहा कि फिलहाल मैं आप में हू लेकिन मैंने पार्टी प्रमुख केजरीवाल को पत्र लिख कर पार्टी प्रभारी पाठक को हटाने की मांग की है। पत्र में मैंने कहा है कि ‘यदि पाठक को नहीं हटा सकते तो मेरे इस पत्र को ही मेरा इस्तीफा सौपे। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुझे मेरे पत्र का जवाब नहीं मिला है।’ सूत्रों के अनुसार सावंत का इस्तीफा केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है।  

आपको बता दें शुक्रवार को आप ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की महाराष्ट्र चुनाव समिति घोषित की थी। लेकिन चुनाव समिति में आप के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुधीर सावंतको शामिल नहीं किया गया। सूत्रों के अनुसार सावंत पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि दैनिक भास्कर से बातचीत में सावंत ने नाराजगी से इंकार कर दिया था। सावंत ने कहा था कि हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ है। इसलिए स्वास्थ्य कारणों की जानकारी पार्टी नेतृत्व को दे दी थी। पार्टी से कहा था कि चुनाव के समय जहां पर भी संभव होगा, वहां पर मौजूद रहूंगा। आप के राज्य प्रभारी दुर्गेश पाठक ने राज्य चुनाव समिति की घोषणा की है।

कुल 11 सदस्यों की चुनाव समिति का संयोजक किसान नेता रंगा राचुरे को बनाया गया। सह संयोजक किशोर मंद्यान होंगे। सचिव के रूप में धनंजय शिंदे और कोषाध्यक्ष के पद पर जगजीत सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सदस्य के रूप में देवेंद्र वानखेडे, कुसुमाकर कौशिक, अजिंक्य शिंदे, सुनील गावित, मुकुंद किर्दत और संदीप देसाई को शामिल किया गया है। आप की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य प्रिती शर्मा मेनन चुनाव समिति का हिस्सा होंगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि आप फिलहाल विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी शहरी इलाकों की ऐसी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की कोशिश करेगी जहां पर कि दिल्ली की आप सरकार का मॉडल पहुंचा है। इसके अलावा मराठवाड़ा में भी उम्मीदवार उतारा जाएगा। 
 

Created On :   24 Aug 2019 3:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story