सरकार को 18 करोड़ का चूना लगाना वाला स्टील कंपनी मालिक गिरफ्तार, बनाया था फर्जी बिल 

Steel company owner was arrested defrauded government of 18 crores, made a fake bil
सरकार को 18 करोड़ का चूना लगाना वाला स्टील कंपनी मालिक गिरफ्तार, बनाया था फर्जी बिल 
जीएसटी चोरी सरकार को 18 करोड़ का चूना लगाना वाला स्टील कंपनी मालिक गिरफ्तार, बनाया था फर्जी बिल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र वस्तु एवं सेवाकर विभाग (एमजीएसटी) ने फर्जी बिल का इस्तेमाल कर सरकार को करीब 18 करोड़ रुपए का चूना लगाने के आरोप में स्टील कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सैयद हसन रिजवी है। मुंबई के कुर्ला इलाके में रहने वाले रिजवी की पाकीजा स्टील्स और मायेल स्टील्स नाम की कंपनियां हैं। एमजीएसटी ने रिजवी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि रिजवी ने दोनों कंपनियों के नाम पर खरीदारी का 99 करोड़ 27 लाख रुपए का फर्जी बिल बनाया था। इस बिल का इस्तेमाल कर रिजवी ने 17 करोड़ 87 लाख रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया था। एमजीएसटी ने अपनी जांच में पाया कि रिजवी ने खरीदारी की जो रसीदें दी थीं वह फर्जी थीं और उसने कोई खरीदारी नहीं की है। यही नहीं जिन कंपनियों से खरीदारी दिखाई गईं थीं उनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। अधिकारी के मुताबिक छानबीन में यह भी खुलासा हुआ कि रिजवी की कंपनियों के कुर्ला और मुंब्रा इलाके में स्थित कार्यालयों में साल 2017-18 में कोई कामकाज नहीं हुआ था। इसके बाद इसे मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इस साल अब तक महाराष्ट्र वस्तु एवं सेवाकर विभाग जीएसटी चोरी के मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 

Created On :   21 July 2022 9:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story