लॉटरी लगने का झांसा देकर विवाहिता के गहने चुराए, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Stole the jewelry of the married woman on the pretext of holding a lottery, case registered against the accused
लॉटरी लगने का झांसा देकर विवाहिता के गहने चुराए, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
हिंगोली लॉटरी लगने का झांसा देकर विवाहिता के गहने चुराए, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। तहसील के राहुली खुर्द ग्राम में एक विवाहिता को लॉटरी लगने का झांसा देकर गहने चुराने के आरोप में ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। राहोली खुर्द ग्राम में कचरा कुंडी के समीप निवासी कौशल्याबाई किशन नरवाडे उम्र ६० साल ने २४ जुलाई की दोपहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार २२ जुलाई की दोपहर १२.३० बजे अज्ञात शख्स ने उसके घर आकर मोबाइल पर ३ लाख की लॉटरी लगने की बात कही। उसकी बातों में  कौशल्याबाई को उलझाकर आरोपी ने विश्वास में लिया।

उसके पास से एक मोबाइल, सोने चांदी के गहने मिलाकर कुल १ लाख, २६ हजार रुपए का माल लेकर चंपत हो गया। प्रकरण में शिकायत के आधार पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ धारा ४०६,४२० के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की जांच प्रशिक्षु पुलिस उपनिरीक्षक केंद्रे कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक मलघने और पुलिस उपनिरीक्षक केंद्रे ने जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। 

 

Created On :   24 July 2022 4:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story