अयोध्या में लगातार लाए जा रहे हैं पत्थर, शुरू होने वाला है राम मंदिर निर्माण ?

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:19 AM IST
अयोध्या में लगातार लाए जा रहे हैं पत्थर, शुरू होने वाला है राम मंदिर निर्माण ?
डिजिटल डेस्क, अयोध्या.
ये तस्वीरें हैं अयोध्या के रामसेवक पुरम की, जहां राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को लाया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) की निगरानी में 3 ट्रक पत्थर राम सेवक पुरम लाए गए।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की खेप लगातार लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के लिए पत्थर राजस्थान से लाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद राम मंदिर निर्माण की सुगबुगाहट तेज हो गई है। साथ ही राम मंदिर निर्माण का आंदोलन अगले सप्ताह गुरु पूर्णिमा के बाद रफ्तार पकड़ सकता है।
Created On :   6 July 2017 8:37 AM IST
Next Story