योजनाओं के क्रियान्वयन की मजबूत सीढ़ी स्थानीय निकाय
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन की पहली और मजबूत सीढ़ी स्थानीय निकाय है। इस लिए निकाय चुनाव महत्वपूर्ण हो जाते हैं। ये चुनाव पांच वर्षों के लिए होते हैं, लेकिन भाजपा का विजन डायक्यूमेंट 25 वर्षों का है। केंद्र और प्रदेश की हर योजनाओं का क्रियान्वयन नगरीय निकाय के माध्यम से होता है। श्री पटेल ने यह बात शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफे्रंस में कही।
पूर्व सीएम कमलनाथ के निकाय चुनाव में इंटरेस्ट नहीं होने के बचान के बाद चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा स्थानीय निकाय को कमजोर रखना चाहती थी, लेकिन भाजपा स्थानीय निकाय को मजबूती प्रदान कर रही है। केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के 8 साल के मॉडल पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। 8 साल पहले की स्थिति और आज की स्थिति सबके सामने है। आज गरीबों को घर बैठे सुविधाओं का लाभ मिल है। पीएम मोदी की सभी योजनाएं सबके लिए है। मास्टर प्लान लागू न हो पाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव के तीन माह बाद शहर के बुद्धिजीवियों से चर्चा के बाद लागू कराया जाएगा। उन्होंने उदयपुर की घटना पर प्रतिक्रिया में कहा कि उदयपुर की घटना हमारी सांस्कृतिक विरासत और संविधान पर हमला किया है। नगरनिगम चुनाव प्रचार के तहत केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन को भी संबोधित किया।
Created On :   2 July 2022 10:23 PM IST