एसटी की पर्यटन बस को लगा ब्रेक, शनिवार तक एक भी बुकिंग नहीं

STs tourism bus got brake, not a single booking till Saturday
एसटी की पर्यटन बस को लगा ब्रेक, शनिवार तक एक भी बुकिंग नहीं
नागपुर एसटी की पर्यटन बस को लगा ब्रेक, शनिवार तक एक भी बुकिंग नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर. यात्रियों के लिए चलाई जा रही एसटी की पर्यटन बस को बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। गत दो सप्ताह से यात्री नहीं आने से इस बस को चलाया नहीं गया है। शनिवार तक भी इसके लिए एक भी बुकिंग नहीं थी। एसटी महामंडल की ओर से 22 मई से नागपुर गणेशपेठ बस स्टैंड से इस पर्यटन बस का शुभारंभ किया गया था। यह बस केवल रविवार को एक दिन व सार्वजनिक छुट्टी के दिन चलाई जा रही थी। सुबह 8 बजे बस 6 जगह घुमाकर यात्रियों को वापस गणेशपेठ बस स्टैंड में छोड़ती है। ऐसे में इसे यात्रियों का अच्छा-खासा प्रतिसाद भी मिल रहा था। नागपुर जिले में कई ऐसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां लोग छुट्‌टी के दिन जाकर घुमना पसंद करते हैं। लेकिन एक दिन में केवल एक या दो स्पॉट ही वह घूम सकते हैं। जिसका मुख्य कारण निजी वाहनों को किराया बहुत ज्यादा होता है। खुद के वाहन से जाने पर थकावट महसूस होती है। ऐसे में उपरोक्त बस के माध्यम से आदासा, खिंडसी, रामटेक व आखिरी में ड्रैगन पैलेस होकर वापस गणेशपेठ पहुंचते हैं। इस बस का किराया 230 रुपए, वहीं बच्चों का 130 रुपए है। लेकिन गत कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे हर जगह पानी-पानी हो गया है। ऐसे में उपरोक्त बस में एक भी यात्री नहीं पहुंच रहा है। 

Created On :   17 July 2022 7:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story