औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था की छात्रा ने खाया जहर- मौत

Student of industrial training institute ate poison - died
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था की छात्रा ने खाया जहर- मौत
नागपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था की छात्रा ने खाया जहर- मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर. सीताबर्डी इलाके आनंद टॉकीज के पास एक आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाली छात्रा ने जहर खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका रिया उर्फ रानी अमरदीप धनविजय (23), श्रीराम नगर, मानेवाड़ा रोड हुड़केश्वर निवासी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटना 6 मार्च को हुई। रिया को उल्टी होने पर उसकी सहेली ने उसे हिंगना रोड पर डिगडोह में लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस इस मामले में गहन जांच-पड़ताल कर रही है। रिया के परिवार में माता-पिता और भाई-बहन हैं, रिया बड़ी बेटी थी। 

उल्टी होने पर बताया कि, जहर खा लिया है : रिया के पिता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार रिया धनविजय सीताबर्डी स्थित आनंद टाॅकीज के सामने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (अाईटीआई) में शिक्षा ले रही थी। वह काफी होनहार छात्रा थी। घटना के दिन रिया रोजाना की तरह आईटीआई में पढ़ने गई। वहां से उसने अपनी सहेली के साथ हिंगना  घूमने जाने की प्लानिंग की। हिंगना में घूमने के दौरान अचानक रिया को उल्टी होने लगी। 

उसे उल्टियां होते देखकर उसकी सहेली घबरा गई, तब रिया ने उसे बताया कि, उसने जहर खा लिया है। रिया की सहेली को उसकी बैग में जहर की बोतल भी दिखी। यह देखकर सहेली के हाथ-पांव फूल गए। उसे कुछ सूझ नहीं रहा था कि, आखिर रिया ने ऐसा क्यों किया। रिया की सहेली ने उसे आनन-फानन में ले जाकर डिगडोह स्थित लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां  रिया की उपचार के दौरान 11 मार्च को मौत हो गई। घटना के बारे में रिया के परिजनों को पता चलने पर वह लता मंगेशकर अस्पताल में पहुंचे। रिया की मां माधुरी धनविजय की शिकायत पर  धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। धंताेली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Created On :   13 March 2023 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story