अहमदनगर के अंग्रेजी माध्यम के 2 स्कूलों में धनगर समाज के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश

Students of Dhangar community will get admission in 2 English medium schools of Ahmednagar
अहमदनगर के अंग्रेजी माध्यम के 2 स्कूलों में धनगर समाज के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश
चुने गए स्कूल अहमदनगर के अंग्रेजी माध्यम के 2 स्कूलों में धनगर समाज के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। धनगर समाज के विद्यार्थियों को नामचीन अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों में पढ़ाने के लिए अहमदनगर के दो स्कूल चुने गए हैं। इसके अनुसार अहमदनगर की अकोले तहसील स्थित धर्मवीर आनंद दिघे इंग्लिश मीडियम और राहुरी तहसील के गणेगांव स्थित श्री बालासाहेब वाणी सेंट्रल स्कूल व जूनियर कॉलेज में धनगर समाज के विद्यार्थियों को दाखिल मिल सकेगा। दोनों स्कूलों की नियमित कक्षाओं में अन्य विद्यार्थियों के साथ धनगर समाज के छात्रों को प्रवेश देना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों के लिए अलग से कक्षाएं शुरू किए जाने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी। दोषी पाए जाने पर स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है। राज्य के अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार धनगर समाज के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए नामचीन आवासीय स्कूल में शिक्षा देने की योजना के तहत यह मंजूरी दी गई है। धनगर समाज के विद्यार्थी अकोले और राहुरी के स्कूल में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से पढ़ाई कर सकेंगे। धर्मवीर आनंद दिघे स्कूल में धनगर समाज के 50 जबकि बालासाहेब वाणी सेंट्रल स्कूल में 100 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। 

बाबरी विध्वंस में बालासाहेब ठाकरे के योगदान को खारिज करने वाले बयान से भाजपा ने किनारा किया, शेलार ने कहा कि मंत्री पाटील यह बयान नहीं देते तो अच्छा होता

Created On :   12 April 2023 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story