थानेदारों समेत पुलिस उपनिरीक्षक इधर से उधर, पुलिस अधीक्षक ने जारी किए आदेश

डिजिटल डेस्क, वर्धा जिला पुलिस विभाग में जिले के अंतर्गत थाने के थानेदारों व उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया। गुरुवार की शाम जिला पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन ने इस संदर्भ में आदेश जारी किये हैं। पुलिस अधीक्षक को प्राप्त अधिकार के अनुसार वडनेर के थानेदार कांचन पांडे का तबादला आर्थिक अपराध शाखा में किया गया है। रामनगर के थानेदार हेमंत चांदेवार का कारंजा के व सिंदी रेल्वे के थानेदार चंद्रशेखर चकाटे का सेवाग्राम के थानेदार पद पर तबादला किया गया है। वही वर्धा शहर थानेदार सत्यवीर बंडीवार व दहेगांव के थानेदार योगेश कामाले की तबादले की दरखास्त अमान्य की गयी है। वे अपने पद पर कायम रहेंगे। नागपुर शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय के पुलिस निरीक्षक रामनगर के थानेदार होंगे। कारंजा के थानेदार दारासिंह राजपूत का पुलिस नियंत्रण विभाग में तबादला किया गया है। प्रभारी कैलाश पुंडकर अब हिंगणघाट के स्थायी थानेदार होंगे। हिंगणघाट के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत पाटणकर का आर्वी में, समुद्रपुर थाने की सहायक पुलिस निरीक्षक धनश्री कुटेमाटे का कारंजा में तबादला किया गया है। तलेगांव के सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये व पुलिस नियंत्रण विभाग के यशवंत किचक अपने पद पर बने रहेंगे। आर्वी की सहायक पुलिस निरीक्षक वंदना सोनुने का सिंदी के थानेदार पद पर तबादला किया गया हैं। चंद्रपुर से आये सहायक पुलिस निरीक्षक विनित धागे की वर्धा के जिविशा में, सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष दरेकार का स्थानीय अपराध शाखा में व संदीप कापडे का वर्धा सायबर सेल में तबादला किया गया है। वर्धा शहर थाने की पुलिस उपनिरीक्षक ज्योती देवकुले का हिंगणघाट में, रामनगर थाना के विष्णु भांडवणे का हिंगणघाट में, सेलू के पुलिस उपनिरीक्षक नितिन नलवडे का अल्लीपुर थाना में, आर्वी के पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रकांत वावरे का वडनेर थाना में, अल्लीपुर थाना के स्वप्निल भोजगुडे का सेलू थाना में, सेवाग्राम के पुलिस उपनिरीक्षक जितेंद्र ठाकुर का शहर थाना में,सिंदी रेल्वे के पुलिस उपनिरीक्षक जयंत नगराले का आर्वी में तबादला किया गया है।
तलेगांव के पुलिस उपनिरीक्षक पवन भांबुरकर का आर्थिक अपराध शाखा में हिंगणघाट के पुलिस उपनिरीक्षक दिपेश ठाकरे का तलेगांव में, अल्लीपुर के उपनिरीक्षक रमेश मिश्रा का हिंगणघाट में वडनेर के उपनिरीक्षक राजू सोनपितरे का सिंदी रेल्वे में, समुद्रपुर के रामदास खोत का वर्धा अपराध शाखा में, हिंगणघाट के पुलिस उपनिरीक्षक गिरीधर पेंदोर का कारंजा में, कंट्रोल रूम के पुलिस उपनिरीक्षक विशाल ढोणेकर का देवली में, वर्धा कंट्रोल रूम की पुलिस उपनिरीक्षक अनुराधा फुकट का रामनगर थाना में, कंट्रोल रूम के उपनिरीक्षक हर्षल नगरकर का तबादला आर्वी थाना में व हिंगणघाट पुलिस थाना के पुलिस उपनिरीक्षक बाबू मुंडे का वर्धा की नक्षलवाद विरोधी शाखा में तबादला किया गया हैं।
सावंगी के पुलिस उपनिरीक्षक महेश इटकल, सेलू के सुरेश कोहले, आर्वी के देवानंद केकन, तलेगांव के पुलिस उपनिरीक्षक हुसैन कादर शहा, समुद्रपुर की महिला पुलिस उपनिरीक्षक अपेक्षा मेश्राम का तबादला अगला आदेश आने तक स्थगित किया गया हैं।
Created On :   10 Feb 2023 4:53 PM IST