नागपुरवासियों के लिए माझी मेट्रो बनाने में सफल हुए : डॉ. दीक्षित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेट्रो ने कई कीर्तिमान स्थापित करते हुए अनेक अच्छे कार्य किए हैं। इसके अलावा नगरवासियों के चेहरों माझी मेट्रो की खुशी का हमें गर्व है। यह बात प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित ने कही, वे 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेट्रो भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा माझी मेट्रो नाम के अनुसार नगरवासियों के यातायात की पहली पसंद हो गई है। हम माझी मेट्रो को नागपुरवासियों के लिए बनाने में सफल हुए। आज का दिन हमारे प्रति नगरवासियों की आस्था और शुभकामनाओं के कारण अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा की 2015 को देखें तो नागपुर मेट्रो की डीपीआर के अलावा कुछ नहीं था। मेट्रो कैसे बनेगी, कब बनेगी, सफर कैसा होगा, ये सारे मसले हमारे सामने एक चुनौती की तरह थे, लेकिन हमने 8 साल की छोटी सी अवधि में इस काम को पूरा करने में सफल रहे। टीम वर्क, कड़ी मेहनत और नागरिकों की शुभकामनाओं के कारण हम इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने में सक्षम हुए हैं। आज हमें खुशी है कि हम नागपुर में परिवहन के साधनों के साथ-साथ जीवन के तरीके को भी बदलने में सक्षम हैं। नागपुर मेट्रो फेज-2 से नागरिकों में और बदलाव आएगा।
Created On :   19 Feb 2023 6:55 PM IST