नाबालिग ने 2 मासूम लड़कियों के साथ किया रेप, गिरफ्तार

teenager raped with two minors girls, Kalamna Police filed Case
नाबालिग ने 2 मासूम लड़कियों के साथ किया रेप, गिरफ्तार
नाबालिग ने 2 मासूम लड़कियों के साथ किया रेप, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो मासूम लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि मासूम लड़कियों के साथ रेप करने वाला आरोपी भी नाबालिग है। बुधवार को मामले में कोर्ट के निर्देश पर लड़के को सुधारगृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग लड़का कक्षा दसवीं में पढ़ता है। उसके पिता नहीं है। मां दूसरों के घरों में बर्तन मांज कर परिवार का भरण-पोषण करती है। लड़के ने बस्ती में रहने वाली 5 और 6 वर्षीय लड़कियों के साथ हमेशा खेला करता था। मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे के दौरान लड़के ने लड़की से रेप किया। लड़की ने यह बात अपनी मां को बताई।

नाबालिग छात्र ने किया रेप
बस्ती में इसकी चर्चा होने से कक्षा तक यह बात पहुंच गई। लिहाजा कक्षा में मौजूद और एक लड़की ने पंद्रह दिन पहले उसके साथ भी रेप किए जाने की बात कही। उसके बाद यह प्रकरण थाने जा पहुंचा। पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया। उल्लेखनीय है कि इसके एक दिन पहले भी अजनी क्षेत्र में ऐसी ही घटना उजागर हुई थी। एक व्यक्ति ने दो मासूम बहनों को हवस का शिकार बनाया था। ताजा मामले में भी लड़के ने मासूमों के साथ रेप किया है।

इससे पहले 2 नाबालिगों को परिचित ने बनाया शिकार
आरोपी ने सारी हदें पार कर दो मासूम बहनों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। वो अपने मित्र के घर भोजन करने आया था। भोजन के बाद उसने मित्र की दो मासूम बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता 10 और 9 वर्षीय दो बहनें हैं, जबकि आरोपी रूपेश प्रभाकर कांबले (41) श्रमजीवी नगर निवासी है। रूपेश पेंटिंग करता है। वह एक बेटे और बेटी का पिता भी है। पीड़ित बहनों के पिता और रूपेश मित्र हैं। भोजन के पहले दोनों ने साथ में शराब पी थी। मौका देखकर रूपेश ने बारी-बारी से दोनों बहनों का यौन उत्पीड़न किया। 

Created On :   7 Dec 2017 11:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story